वीवो का Vivo T4R 5G की सेल आज इंडिया में शुरू हो चुकी है। अगर आपको भी एक कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहिए तो Vivo T4R 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए लाइव हो चुका है और इसकी कीमत 19,500 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है। इसके साथ ही स्मार्टफोन पर कुछ बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध हैं, जिससे यह फोन आपको 20 हजार रुपये से भी कम में मिल सकता है। अगर आप Vivo T4R 5G के फीचर्स और ऑफर्स के बारे में डिटेल से जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट को जरूर पढ़ें।
Vivo T4R 5G लॉन्च के बाद इंडिया में सेल हुई शुरू
हां जी दोस्तों, वीवो का Vivo T4R 5G कुछ दिनों पहले लॉन्च हुआ था और आज यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और वीवो के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए लाइव हो चुका है। इस स्मार्टफोन को आप ऑफर्स लगाकर 19 हजार रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं और इसके ऊपर बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिनके बारे में हम आगे चर्चा करेंगे।

Vivo T4R 5G पर मिल रहे ये ऑफर्स
वीवो के इस स्मार्टफोन पर HDFC और AXIS बैंक कार्ड्स पर ₹2000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है। अगर आपके पास कोई पुराना मोबाइल है, तो उसे एक्सचेंज करके आप इस स्मार्टफोन को और कम कीमत पर खरीद सकते हैं। साथ ही इसमें नो-कॉस्ट EMI विकल्प (₹3917/माह) भी है, जिससे आप कम कीमत में इस फोन को अपना बना सकते हैं। ये सभी ऑफर्स फिलहाल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़े:
12 अगस्त को भारत में धमाल मचाने आ रहा Vivo V60, दमदार कैमरा और नए चिपसेट के साथ
Vivo T4R 5G का कैमरा और डिस्प्ले
वीवो के इस स्मार्टफोन में 6.77-इंच क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP बोकेह लेंस वाला ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है, जो इस स्मार्टफोन की खासियत है। यह फोन IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है।
प्रोसेसर और बैटरी
वीवो के इस स्मार्टफोन में 5,700mAh की बैटरी दी गई है, जिसे चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसमें MediaTek 7400 प्रोसेसर दिया गया है, जो दमदार परफॉर्मेंस देता है। यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है – 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB। इनकी कीमतें आप फ्लिपकार्ट पर जाकर देख सकते हैं।

AI टूल्स
स्मार्टफोन में कई AI टूल्स दिए गए हैं, जैसे AI डॉक्यूमेंट्स, गूगल सर्किल टू सर्च, AI नोट असिस्ट, AI स्क्रीन ट्रांसलेशन, AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट। इन फीचर्स की वजह से फोन का यूजर एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाता है।
यह भी पढ़े:
Oppo K13 Turbo Series 11 अगस्त को लॉन्च – एक्टिव कूलिंग फैन और दमदार प्रोसेसर के साथ
फीचर्स टेबल
| फीचर्स | डिटेल्स |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.77-इंच क्वाड-कर्व्ड AMOLED, 120Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek 7400 |
| कैमरा | 50MP + 2MP रियर, 32MP फ्रंट कैमरा |
| बैटरी | 5,700mAh, 44W फास्ट चार्जिंग |
| वेरिएंट्स | 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB |
| रेटिंग | IP68/IP69 (डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट) |
| ऑफर प्राइस | 19,500 रुपये (बैंक ऑफर के बाद <20K) |
डिस्क्लेमर
यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। स्मार्टफोन की वास्तविक कीमत, फीचर्स और ऑफर्स लॉन्च के समय अलग हो सकते हैं। किसी भी खरीदारी से पहले आधिकारिक वेबसाइट या सेलिंग प्लेटफॉर्म पर विवरण जांच लें।



