Oppo K13 Turbo Series 11 अगस्त को लॉन्च – एक्टिव कूलिंग फैन और दमदार प्रोसेसर के साथ

Oppo K13 Turbo Series

ओप्पो एक बार फिर से अपनी टर्बो सीरीज के स्मार्टफोन्स इंडियन मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। 11 अगस्त को ओप्पो के दो स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में आएंगे। इन स्मार्टफोन्स के नाम कुछ इस प्रकार होंगे: Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में बताया जा रहा है कि इनबिल्ट कूलिंग फैन दिया जाएगा, जिससे मोबाइल फोन की हीटिंग कम होगी। खासकर गेमर्स के लिए ये स्मार्टफोन बेहतरीन विकल्प होने वाला है। आज हम इन्हीं स्मार्टफोन्स के बारे में पूरी चर्चा करेंगे।

Oppo K13 Turbo Series 11 अगस्त को होगी लॉन्च

ओप्पो एक बार फिर से इंडियन मार्केट में Oppo K13 Turbo Series लॉन्च करने वाला है और ये सीरीज 11 अगस्त 2025 को इंडिया में लॉन्च हो जाएगी। बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन में इनबिल्ट कूलिंग फैन भी मिलने वाला है, जिससे मोबाइल फोन कम हीट होगा और गेमिंग में मज़ा आएगा। खासकर यह मोबाइल गेमर्स के लिए शानदार होने वाला है। साथ ही स्मार्टफोन की कीमत 40 हज़ार रुपये से कम रहने वाली है।

Oppo K13 Turbo Series
Oppo K13 Turbo Series

इसकी सेलिंग फ्लिपकार्ट और ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट पर की जाएगी। लॉन्च के बाद इसके ऊपर कई ऑफर्स भी मिलेंगे, जिनकी जानकारी लॉन्च के बाद ही पता चलेगी। अभी इसके कुछ फीचर्स इंडियन मार्केट में तहलका मचा रहे हैं, जिनके बारे में हम आगे चर्चा करेंगे। इस स्मार्टफोन सीरीज के दो मॉडल इंडिया में लॉन्च होंगे, जिनके नाम इस प्रकार हैं: Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro। आइए दोनों के बारे में डिटेल में जानते हैं।

यह भी पढ़े:

12 अगस्त को भारत में धमाल मचाने आ रहा Vivo V60, दमदार कैमरा और नए चिपसेट के साथ

Oppo K13 Turbo Series में मिलेगा कूलिंग फीचर

हां जी दोस्तों, ओप्पो के दोनों मोबाइल में हमें इनबिल्ट सेंट्रीफ्यूगल फैन (0.1mm ब्लेड्स, 18,000 RPM स्पीड) सिस्टम देखने को मिलने वाला है, जो 7,000 sq mm वेपर चेंबर और 19,000 sq mm ग्रेफाइट लेयर के साथ आता है। ये सिस्टम आपके मोबाइल को हीटिंग से बचाएगा।

Oppo K13 Turbo Series के दोनों स्मार्टफोन्स के अंदर मिलेंगे ये फीचर्स

ओप्पो ने इस बार इस सीरीज में कुछ खास बदलाव किए हैं। इनमें सबसे बड़ा बदलाव है इनबिल्ट कूलिंग फैन, जो आपके मोबाइल फोन को हीटिंग से बचाएगा। Oppo K13 Turbo मॉडल में हमें MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट वाला प्रोसेसर मिलेगा, जो 41% बेहतर मल्टी-कोर परफॉर्मेंस, 40% कम एनर्जी कंजम्पशन देता है। इसके साथ Arm G720 MC7 GPU – स्टेबल FPS और बेहतर ग्राफिक्स मिलेगा। साथ ही NPU 880 – 40% बेहतर AI एफिशिएंसी (रियल-टाइम वॉइस रिकग्निशन, सीन ऑप्टिमाइजेशन) देखने को मिलता है।

Oppo K13 Turbo Series

वहीं Oppo K13 Turbo Pro में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 31% बेहतर CPU और 49% बेहतर GPU परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें NPU सपोर्ट – Gemini फीचर्स (टेक्स्ट समरी, स्मार्ट सजेशन, ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस) के साथ Wi-Fi 7, 5G और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट भी मिलेगा। यह प्रोसेसर काफी पावरफुल माना जा रहा है।

यह भी पढ़े:

Honor Play 70 Plus 5G लॉन्च: 7,000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा मात्र ₹17,000 में

फीचर्स टेबल

फीचर्सOppo K13 TurboOppo K13 Turbo Pro
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 8450Snapdragon 8s Gen 4
CPU परफॉर्मेंस41% बेहतर31% बेहतर
GPU परफॉर्मेंसArm G720 MC749% बेहतर
NPU सपोर्टNPU 880 (40% बेहतर AI)Gemini फीचर्स सपोर्ट
कूलिंग सिस्टमसेंट्रीफ्यूगल फैन + वेपर चेंबरसेंट्रीफ्यूगल फैन + वेपर चेंबर
कनेक्टिविटी5G, Wi-Fi सपोर्टWi-Fi 7, 5G, Bluetooth 6.0
कीमत (अपेक्षित)40,000 रुपये से कम40,000 रुपये से कम

डिस्क्लेमर

यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। स्मार्टफोन की वास्तविक कीमत, फीचर्स और ऑफर्स लॉन्च के समय अलग हो सकते हैं। किसी भी खरीदारी से पहले आधिकारिक वेबसाइट या सेलिंग प्लेटफॉर्म पर विवरण जांच लें।

Author

  • Pritam Sharma

    मेरा नाम प्रीतम शर्मा है और मैं एक कंटेंट राइटर और न्यूज़ ब्लॉगर हूँ। मैं खासतौर पर टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी ताज़ा खबरें, मोबाइल लॉन्च, कार और बाइक अपडेट्स, रिव्यू और टिप्स पर लेख लिखता हूँ। मेरा उद्देश्य है कि पाठकों को सही, उपयोगी और रोचक जानकारी सरल भाषा में मिले।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top